फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा के बहाव से गिरी हाईवे की पुलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नैनीताल स्टेट हाईवे से होकर बह रहे रामगंगा नदी के पानी से रविवार को इस्लामनगर स्थित पुलिया को काट दिया। इससे हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। प्रशासन और क्षेत्र के लोगों ने हल्के वाहनों को एक-एक कर निकालना शुरू किया है, जबकि भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।
रामगंगा का बहाव रविवार को तेज हो गया। इस्मालनगर में स्टेट हाईवे से होकर बह रहे पानी ने फिर से कटान शुरू कर दिया है। सड़क के तीन फीट ऊंचे पत्थर को काटकर बहना शुरू कर दिया है। इस्लामनगर में पेट्रोल पंप के पास हाईवे की पुलिया पानी के तेज बहाव में कट गई। जिसकी वजह से रास्ता संकरा हो गया। इससे आवागमन प्रभावित हुआ और दो किमी लंबी वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने हल्के वाहनों को एक-एक कर निकालना शुरू कर दिया है। भारी वाहनों को वापस लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन

हाईवे के कटाने को रोकने के लिए लगाए गए प्लास्टिक के बोरे भी पानी के तेज बहाव में नहीं रुक सके। बोरों को बहाने के साथ ही पानी ने सड़क को काटना शुरू कर दिया है। इससे हाईवे को खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन


संभलकर करें एनएच पर सफर, गड्ढों से है हादसों का डर
लगातार हो रही भारी बारिश से हाईवे का सफर सुरक्षित नहीं रह गया है। हाईवे पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। पानी भर जाने के कारण इनकी पहचान भी नहीं हो पाती है। सड़क के टूटने और धसने के कारण वाहन संचालन में परेशानी हो रही है। पाकबड़ा, गुलाबबाड़ी, रामपुर हाईवे और नैनीताल हाईवे पर गड्ढों के कारण वाहनों का संचालन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें