फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23वीं वाहिनी के प्लाटून कमांडर को राष्ट्रपति का पुलिस पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पुलिस विभाग में तैनाती के दौरान दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 23वीं वाहिनी पीएसी में तैनात प्लाटून कमांडर आनंद सिंह कैड़ा को राष्ट्रपति का पुलिस पदक मिलेगा। इसके अलावा 29 पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह गोल्ड, सिलवर, प्लेटिनम प्रशंसा चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रपति का पुलिस पदक पाने वाले प्लाटून कमांडर आनंद सिंह कैड़ा ने बताया कि वह अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। पुलिस विभाग में उन्होंने 41 साल सर्विस की है। इस दौरान उनके कार्यों को महकमे में सराहा गया। इस वजह से दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक मिलेगा। 24वीं वाहिनी पीएसी में तैनात उप सेनानायक मनोज कुमार को पुलिस महानिरीक्षक का सिल्वर प्रशंसा चिन्ह मिलेगा। 23वीं वाहिनी पीएसी के प्लाटून कमांडर रामपाल सिंह, एसएसपी के स्टेनो निरीक्षक अर्जुन कुमार, आईजी रेंज कार्यालय में तैनात एचसीपी सुरेंद्र सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत, दरोगा सतीश कुमार, 23वीं वाहिनी पीएसी के मुख्य आरक्षी कृष्णा सिंह, 44वीं वाहिनी पीएसी के आरक्षी नूर हसन, 24वीं वाहिनी पीएसी के आरक्षी हरीश प्रताप सिंह, पुलिस लाइन में तैनात एचसीपी सुरेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी मुनेंद्र सिंह, दरोगा भगवानदीन, संदीप पाटिल, सिपाही रामकुमार, नफीस अहमद, बृजेश कुमार, जसवीर सिंह को डीजीपी की ओर से सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, दरोगा संजय कुमार, हरेंद्र सिंह, सिपाही सत्येंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, अरविंद कुमार को सिल्वर, मुख्य आरक्षी रोशनलाल, सिपाही भूदेव सिंह, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, अनूप कुमार त्रिवेदी, सुंदर पाल सिंह, आयेंद्र सोलंकी को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें