फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पांचवे दिन भी जारी, लेखपालों ने थाना समाधान दिवस का किया वहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के लेखपालों ने अपनी मांगों के समर्थन में शनिवार को पांचवें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखी। उन्होंने शनिवार को थाना समाधान दिवस का बहिष्कार भी किया। मांगों के समर्थन में लेखपालों ने नारेबाजी कर तहसीलदार कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष ने बताया कि सोमवार नौ जुलाई से जिला मुख्यालय पर आंदोलन और धरना प्रदर्शन होगा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर क्षेत्र के लेखपाल अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। शनिवार को लेखपालों ने तहसीलदार कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। लेखपालों ने मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। जबकि नौ जुलाई से जिला मुख्यालय पर आंदोलन होगा। लेखपालों की हड़ताल के चलते लोगों को आय और जाति प्रमाण पत्र, किसानों के राजस्व संबंधी कार्य ठप हो गए है। इससे लोग परेशान है। धरना प्रदर्शन में लेखपाल संघ ठाकुरद्वारा के अध्यक्ष अशरफ अली, सचिव अली हुसैन, यशपाल गिरि, सोमपाल सिंह, प्रदीप यादव, जितेंद्र कुमार, राधेश्याम, राजीव कुमार, नीतिश कुमार, विनय अरोरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें