फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के गर्भवती होने पर पुलिस कार्रवाई की चेतावनी पर पंचायत ने कराई प्रेमी युगल की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। पंचायत ने प्रेमी युगल की शादी करा दी। प्रेमिका के गर्भवती होने पर पुलिस में कार्रवाई की चेतावनी देने पर शादी कराने का निर्णय लिया गया। कोतवाली ठाकुरद्वारा के एक गांव के युवक का पड़ोसी गांव की दूसरी जाति की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग के दौरान युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए। जिससे युवती गर्भवती हो गई। उसने अपने प्रेमी युवक से शादी करने को कहा तो वह टाल मटोल करने लगा। जिस पर युवती और उसके परिजनों ने पुलिस मे कार्रवाई की चेतावनी दी। इस पर दोनों पक्षों की पंचायत हुई। पंचायत में दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया गया। जिस पर दोनों की शादी मंदिर में कराई गई और फिर हिंदू विवाह के तहत ठाकुरद्वारा सब रजिस्ट्रार कार्यालय में दोनों की शादी का पंजीकरण करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें