फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में धांधली को लेकर हंगामा, ईओ ने मानक के अनुसार निर्माण कार्य का आश्वासन देकर किया शांत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। सड़क निर्माण में धांधली के आरोप को लेकर गुरुवार को फिर हंगामा हुआ। शिकायत पर पहुंचे नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने सड़क निर्माण की जांच की। हंगामा कर रहे लोगों को नगर में निर्माण कार्यों को मानक के अनुसार कराने का आश्वासन देकर शांत किया। नगर में बन रही सड़कों को लेकर कुछ सभासद और भाजपा कार्यकर्ता उनके मानक पर असंतोष जता रहे है। निर्माण कार्यो के जांच की मांग कर रहे है। गुरुवार को नगर के मोहल्ला वार्ड एक वाल्मीकि बस्ती में बंद कराए गए निर्माण कार्य को ठेकेदार ने गुरुवार को शुरू करा दिया। जिसकी जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोगों और कुछ सभासदों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वहां हंगामा शुरू कर दिया। चल रहे कार्य को बंद करा दिया। जानकारी मिलने पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क निर्माण की जांच की। मौके पर मौजूद सभासदों और भाजपा कार्यकर्ताओं को मानक के अनुसार निर्माण का आश्वासन दिया। बाद में बंद कराए गए निर्माण कार्य को शनिवार से मानक के अनुसार कराने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर जेई, सभासद पीयूष अग्रवाल, हेमेंद्र प्रताप सिंह, पवन पुष्पक, बाबू हुसैन, भाजपा के नगर अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें