फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए 211 बिना टिकट यात्री, जुर्माना वसूला

Sun, 18 Aug 2024 05:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। 19 ट्रेनों में चेकिंग की गई और बिना टिकट यात्रा करने वाले, जनरल टिकट लेकर आरक्षित बोगियों में यात्रा करने वाले व वेटिंग टिकट पर यात्रा करने वाले लोगों से जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

रेलवे की किलेबंदी में फंसे 211 यात्रियों से 98 हजार रुपये जुर्माना व किराया वसूला गया। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि लगातार ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा को लेकर आरक्षित यात्रियों की शिकायत मिल रही थी। इसे लेकर यह अभियान चलाया गया गया।
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर सीआईटी स्टेशन विजयंत कुमार शर्मा, भावेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में कुल 22 टिकट चेकिंग स्टाफ व आरपीएफ टीम ने 19 ट्रेनों में चेकिंग की। इस दौरान कुंभ एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में चेकिंग हुई। गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर भी जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें