मुरादाबाद। नगर निगम की टीम ने शहर के मोहल्ला असालतपुरा क्षेत्र के तीन घरों में छापा मार कर वहां प्रतिबंधित 207 क्विंटल पॉलीथिन पकड़ी। साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी वसूल किया। कर अधीक्षक राजीव लोचन पाठक ने बताया कि सहायक नगर आयुक्त प्रथम डॉ. इंदु शेखर की देखरेख में अभियान चला कर यह कार्रवाई की गई।