मुरादाबाद। ‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रविवार को कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के हित में काम करने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है। प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं के सवालों के जवाब भी दिए। महानगर में रामलीला मैदान में इस कार्यक्रम के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। जिसमें भाजपाइयों के साथ ही आम जनता ने भी हिस्सा लिया।
रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देश के 500 शहरों से एक साथ जुड़े थे। उन्हाेंने कार्यकर्ताआें से सवाल भी लिए। हालांकि इसमें मुरादाबाद की बारी नहीं आई। कार्यक्रम में राज्य मंत्री गुलाबो देवी, सांसद कुंवर सर्वेश सिंह, महेंद्र धनौजिया, विनोद अग्रवाल, हरिओम शर्मा, राजेश चुन्नू, रितेश गुप्ता, डा. जयपाल सिंह व्यस्त, प्रिया अग्र्रवाल, डा. सैफाली, हरि सिंह ढिल्लो, विपिन गुप्ता आदि थे।