रोडवेज यात्रियों को पंद्रह दिन परेशानियां झेलनी होंगी। प्रयागराज में लगने वाले कुंभ मेले में मुरादाबाद परिक्षेत्र से 280 बसें भेजी जाएंगे। ये बसें तीस जनवरी से पंद्रह फरवरी के बीच चलेंगी। यहां बसें कम होने पर यात्रियों को परेशानी न हो। इसके लिए परिवहन विभाग ने बाकी बची बसों के अतिरिक्त चक्कर लगवाने का निर्णय लिया है।
आरएम एसके शर्मा ने बताया कि मुरादाबाद परिक्षेत्र से दूसरे चरण में 280 बसें भेजी जाएंगी। पंद्रह दिन तक बसों को वहीं चलाया जाएगा। इसके अलावा मुरादाबाद से भी प्रयाग राज के लिए कुछ बसों का संचालन किया जाएगा। यहां से भी लोग सीधे प्रयागराज जा सकेंगे। मुरादाबाद परिक्षेत्र में करीब 700 बसें हैं। जिसमें 280 बसों को प्रयागराज भेजा जाएगा। यहां यात्रियों को परेशानियां न उठानी पडे़। इसके लिए बाकी बची बसों से अतिरिक्त चक्कर लगवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद डिपो, पीतल नगरी डिपो, रामपुर डिपो, धामपुर डिपो, अमरोहा डिपो, बिजनौर डिपो से बसों को प्रयागराज भेजा जाएगा।