फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हिस्से में बंटी न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल के सज्जाद नगर और रामपुर के बीच मंगलवार दोपहर न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन का कपलर टूट गया। जिससे ट्रेन इंजन से अलग हो गई। गनीमत रही कि उस वक्त ट्रेन की रफ्तार कम थी। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर इंजन रोक दिया और दोबारा कलपर लगाकर ट्रेन को किसी तरह रामपुर तक पहुंचाया गया। इसके बाद खराब इंजन को ट्रेन से अलग किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक ट्रेनों का संचालन ठप रहा।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बारह बजे न्यू जलपाईगुडी से नई दिल्ली जा रही एक्सप्रेस ट्रेन सज्जाद नगर और रामपुर के बीच से गुजर रही थी। ट्रेन में एक खराब इंजन भी लगा हुआ था। सज्जाद नगर यार्ड में खराब इंजन का कपलर टूट गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी गई। अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। कपलर को ठीक करने के बाद किसी तरह ट्रेन को रामपुर तक पहुंचा गया। यहां खराब इंजन को ट्रेन से अलग कर दिया गया। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। कलपर टूटने की वजह से पौने दो घंटे न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस रुकी रही। इसके अलावा सहरसा से अमृतसर के बीच चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटा पचास मिनट और तीन मालगाड़ियां एक घंटे तक बीच में ही रुकी रही। जिन्हें बाद में रवाना किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें