आरआरके स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय बालक बालिका इंटर स्कूल बास्केटबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें बालक और बालिका दोनों वर्गों में स्प्रिंग फील्ड्स की टीमों ने शानदार खेल दिखाया कर खिताब अपने नाम कर लिया।
बालिका वर्ग का फाइनल मैच स्प्रिंग फील्ड्स कालेज और आरआरके बीच खेला गया। जिसमें स्प्रिंग फील्ड्स की टीम ने 17-2 बड़े अंतर से खिताब पर कब्जा कर लिया। बालक वर्ग में स्प्रिंग फील्ड्स कालेज और एसएस चिल्ड्रेन अकादमी के बीच खेला गया। जिसमें स्प्रिंग फील्ड्स की टीम 19-17 से मैच जीत कर प्रतियोगिता की विजेता बनी। बालिका वर्ग में बेस्ट प्लेयर अंजली व बेस्ट स्कोरर की ट्राफी गौरी अग्रवाल को मिली।
रेफरी की भूमिका में मोहित चौधरी, हिमांशु सिंह, फिरोज खान, रोशनी, अनस, फरदीन खान व सिद्घार्थ त्यागी रहे। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए गए।