फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लाक से मुसाफिरों ने झेलीं मुश्किलें, 38 ट्रेनें रद्द, सोमवार तक चलेगा इंटरलॉकिंग का कार्य

Sat, 15 Dec 2018 02:03 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मुरादाबाद रेल मंडल में शुक्रवार से रेल पटरियों की मरम्मत और इंटर लाकिंग का कार्य शुरू हो गया। जिसकी वजह से शुक्रवार को अप लाइन की एक दर्जन ट्रेन रद्द रहीं। जबकि कई ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट कर चलाया गया। जिसे यात्रियों को खूब दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल में चार दिन का मेगा ब्लाक लिया गया है। रेलवे मुख्यालय से 19 जोड़ी ट्रेनें रद्द की हैं। शुक्रवार से सोमवार तक ट्रैक पर पटरियां बिछाने और इंटर लाकिंग का कार्य चलेगा। शुक्रवार को रेलवे ने ट्रैक पर कार्य शुरू कर दिया। कटघर और धमौरा में कार्य चला।

जिसकी वजह से (14265) वाराणसी देहरादून एक्सप्रेस, (14205) फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस, (12407) पद्मावत एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, दानापुर से आनंद विहार के बीच चलने वाली जन साधारण एक्सप्रेस, (15209) सहरसा अमृतसर एक्सप्रेस, (12237) वाराणसी जम्मूतवी एक्सप्रेस, लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस और मुजफ्फरपुर आनंद विहार एक्सप्रेस (12557) शुक्रवार को रद्द रहीं।
विज्ञापन


इतनी ज्यादा ट्रेनें रद्द रहने से शुक्रवार को यात्रियों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ीं। जो ट्रेनें चलीं। वह भी फुल चलीं। जगह-जगह पटरियों पर कार्य चलने की वजह से ट्रेनें भी घंटों देरी से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें