फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार की रणजी टीम में खेलेगी मुरादाबाद की बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद की धरती से एक और बेटी ने क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा है। शहर के किसरौल मोहल्ले की तंग गलियों से निकल कर उबरती क्रिकेटर श्रद्धा सक्सेना ने अपनी मेहनत की बदौलत बिहार की सीनियर महिला क्रिकेट टीम में जगह बना ली। उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में दो दिसंबर से शुरू हो रही रणजी ट्राफी में श्रद्धा बिहार की ओर से खेलती नजर आएंगी। लेग स्पिनर श्रद्धा पटना स्थित स्टेडियम में प्रेक्टिस करती हैं। बेटी की चयन से यहां उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

क्रिकेटर श्रद्धा सक्सेना का परिवार किसरौल में गंगा मंदिर के पास रहता है। स्कूल स्टेट और नेशनल में श्रद्धा ने खूब धूम मचाई। इसके बाद श्रद्धा ने बिहार का रुख किया। पटना स्थित मोइन उल हक स्टेडियम में श्रद्धा प्रेक्टिस कर रही हैं। बिहार ने रणजी ट्राफी के लिए सीनियर महिला क्रिकेट टीम का एलान किया गया है। इस टीम में श्रद्धा को लेग स्पिनर के तौर पर टीम में लिया गया है। श्रद्धा गेंद के साथ ही बल्ले से भी कमाल करती हैं। ताऊ मुकेश सक्सेना ने बताया कि श्रद्धा को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक रहा है। उसने टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें