फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कालोनियों में ही होगा कूड़ा निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

महानगर के कूड़े का निस्तारण अब कालोनियों में ही करने की तैयारी है। इसके लिए कई राज्यों में काम कर रही एक नामचीन कंपनी ने अधिकारियों को ट्रायल दिया है। कंपनी जैविक विधि से कूड़ा से कालोनियों में ही खाद बनाकर सप्लाई करेगी। कूड़े के निस्तारण का प्लांट लगने ओर उससे बिजली उत्पादन होने तक निगम कंपनी से कूड़ा निस्तारित कराने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

कंपनी लखनऊ के गोमतीनगर और सहारनपुर सहित कई महानगरों में कूड़ा निस्तारित कर रही है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने उप नगर आयुक्त आशीष शुक्ला के सामने अपनी निस्तारण विधि का ट्रायल प्रस्तुत किया। कंपनी के तकनीक प्रमुख मेवालाल कूड़ा निस्तारण करने के लिए कहीं दूर ले जाने की जरूरत से ही इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि कूड़े का निस्तारण उसी कालोनी में किया जाएगा, जहां से वह निकल रहा है। एक लाख की आबादी वाले क्षेत्र में कूड़ा संग्रह के लिए प्लास्टिक के कुल 150 ड्रम जगह-जगह रखवाए जाएंगे। उनमें कूड़ा पानी में भिगोकर डाला जाएगा। कूड़े पर शीरा और कल्चर का घोल डाला जाएगा। उससे जीवाणु तत्काल सक्रिय हो जाएगा, और कूड़े से बिल्कुल बदबू नहीं निकलने देगा। इससे चार से छह दिन में कूड़े से खाद बन जाएगी। उसको ड्रम के निकले भाग से निकालकर सप्लाई कर दिया जाएगा। फिलहाल चंडीगढ़ की कंपनी दो रुपये किलो खाद खरीद रही है। उप नगर आयुक्त के संतुष्ट होने के बाद मेवालाल के साथ नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा ने मीटिंग की। नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि हमको हर हाल में शहर को साफ कराना है। अभी कंपनी द्वारा जिन शहरों में काम किया जा रहा है, वहां का भ्रमण करने के लिए टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें