फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम के वकील बनाकर भेजे थे, तीन तलाक के बन गए: तोगड़िया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने सोमवार को मुरादाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन्हें राम का वकील बनाकर सरकार बनाने भेजा था वो मुस्लिम महिलाओं के तीन तलाक की वकालत में उलझकर रह गए। तोगड़िया ने कहा कि यदि राम मंदिर कोर्ट से बनाना था तो फिर नरेंद्र मोदी रथ यात्रा में आडवाणी के रथ के सारथी क्यों बने थे। कार सेवकों का बलिदान क्यों करवाया।
कटघर के लाजपत नगर रामलीला मैदान में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे तोगड़िया ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि पूर्ण सत्ता में आए तो संसद में कानून बनाकर राम मंदिर का निर्माण करेंगे। यदि मंदिर को अदालत के फैसले पर ही छोड़ना था तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रथ यात्रा के समय में लाल कृष्ण आडवाणी के रथ के सारथी क्यों बने थे। यदि ऐसा था तो रथ यात्रा अयोध्या तक नहीं बल्कि सोमनाथ से अदालत तक ही निकाली जानी चाहिए थी। डा. तोगड़िया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी श्रद्धांजलि नहीं दे सके। बोले, एक निशान, एक विधान का नारा देने वाले जनसंघ संस्थापक श्याम प्रसाद मुखर्जी की आत्मा भी आज रो रही होगी। सरकार न तो धारा 370 हटा सकी न ही कश्मीरी पंडितों को वापस उनके घर ही दिला पाई। समान नागरिक संहिता और बांग्लादेशी व रोहिंग्या मुस्लिमों को देश से निकालने के मुद्दों पर कुछ भी नहीं हुआ। तोगड़िया ने कहा कि गौ हत्या प्रतिबंधित करने का दावा करने वालों को आज गौ रक्षक ही गुंडे नजर आने लगे हैं। तोगड़िया यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि जिन्हें कल तक मदरसे आतंकवाद का अड्डा नजर आते थे वो आज मदरसों को दिल खोलकर अनुदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए डीजीपी से शिकायत
मुरादाबाद।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभाग मंत्री मनोज व्यास का कहना है कि कार्यक्रम जारी होने के बाद भी पुलिस - प्रशासन ने अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया को सुरक्षा मुहैय्या नहीं कराई। गाजियाबाद तक उन्हें सुरक्षा और पुलिस एस्कार्ट मिली थी। इसके बाद आगे के किसी भी जिले ने सुरक्षा मुहैय्या नहीं कराई। मनोज व्यास ने बताया कि उन्होंने स्थानीय अफसरों के साथ ही डीजीपी को भी इस बारे में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सोमवार सुबह तोगड़िया को एस्कार्ट और सुरक्षा कर्मी मिले। तोगड़िया रविवार रात को ही मुरादाबाद पहुंच गए थे। वह नया मुरादाबाद में रुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें