फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक और नगरपालिका ने शुरू किया स्वच्छता पखवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। शासन के निर्देश पर ब्लॉक बिलारी कार्यालय और नगरपालिका बिलारी कार्यालय ने स्वच्छता पखवाड़ा शुरू कर दिया है। इस स्वच्छता पखवाड़ा के तहत श्रमदान कर विशेष सफाई की जा रही है। बिलारी ब्लॉक कार्यालय परिसर में स्वच्छता पखवाड़े की शुरूआत बिलारी के ब्लॉक प्रमुख अनोखे लाल यादव की अध्यक्षता और बीडीओ नरेश कुमार चौहान के निर्देशन में हुई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख बोले कि स्वच्छता के प्रति सभी को गंभीर रहकर अपनी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। खंड विकास अधिकारी बोले कि बिलारी ब्लॉक क्षेत्र में 15 सितंबर से शुरू हुआ विशेष स्वच्छता पखवाड़ा आगामी दो अक्टूबर तक चलेगा। एडीओ पंचायत राजीव सक्सेना ने सभी पंचायत सचिवों और ग्राम प्रधानों से स्वच्छता पखवाड़ा सफल बनाने का आह्वान किया है। उधर नगरपालिका परिषद बिलारी द्वारा भी नगर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। यहां नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी बब्बन यादव, खाद्य निरीक्षक पवन कुमार और नीरज कर्णवाल, सफाई नायक शिंभू, प्रदीप और धर्मपाल आदि के निर्देशन में विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। अभियान के दौरान नगर के सभी इलाकों में विशेष सफाई कर कूड़ा उठवाने तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें