फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश महोत्सव में सीता स्वयंवर रहा आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के प्राचीन शंभूनाथ मंदिर में चल रहे श्री गणेश महोत्सव के चौथे दिन कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया सीता स्वयंवर आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम की शुरूआत में श्री गणेश महोत्सव आयोजन सेवा समिति के सदस्यों द्वारा श्री गणेश भगवान की विशेष पूजा अर्चना की गई। बाद में गणेश भगवान के बंगले को फूलों से सजाया गया। बंगला सजाने के दौरान गणपति हमारे के जयकारे से पूरा पंडाल गूंज उठा और फूलों की बारिश भी होने लगी। बहजोई से आई अंकित एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा मां गंगा का अवतरण किया गया। बाद में मर्यादा पुरुषोत्तम राम का विवाह होने संबंधी प्रसंग दिखाया गया। श्रीराम द्वारा जिस समय सीता स्वयंवर में धनुष तोड़ा गया तब कार्यक्रम स्थल पर भगवान श्री राम के नाम के जयकारे गूंजने लगे। कार्यक्रम आयोजन में दीप गुप्ता, पल्लवी गुप्ता, अमित गुप्ता, शिखा गुप्ता, संजय गुप्ता, रेनू गुप्ता, अरविंद सिंह, श्याम गुप्ता, सारिका गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें