फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली सप्लाई रहेगी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में मंगलवार को बिजली सप्लाई नहीं दी जाएगी। विद्युत विभाग को बिजलीघर पर मरम्मत का काम कराना है। मंगलवार को बाजार का अवकाश रहता है। इसके चलते बाजार क्षेत्र में सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक मरम्मत का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधबाजार बिजलीघर पर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य किया जाना है। भीषण गर्मी में ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था। गर्मी में बिजली काटी भी नहीं जा सकती थी। इसके चलते अधिकारी असमंजस में थे। मंगलवार को बाजार का अवकाश रहता है। इसके चलते मंगलवार को इस पावर स्टेशन में मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सुबह नौ बजे से शाम को छह बजे तक मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस दौरान ताड़ीखाना, कटरानाज व टाउनहाल क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन क्षेत्रों में काट-काटकर कुछ देर के लिए सप्लाई दी जाएगी। शाम को सात बजे से विद्युत आपूर्ति सुचारु दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें