ठाकुरद्वारा। किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्त्रस्वार को किसान मजदूरों की समस्याओं को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन किया। दिल्ली में मंडी हाउस से संसद भवन तक जाने वाले मार्ग पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कार्यकर्ता हाथों में झंडे भी लिए हुए थे। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने खरीफ की फसलों की एमएसपी घोषणा में किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एमएसपी की घोषणा स्वामीनाथन आयोग फार्मूला लागत के डेढ़ गुना से बहुत कम है। प्रदर्शन के दौरान मांग की गई कि किसानों की समस्त फसलों का एमएसपी घोषित करे। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की कीमतें कम करने, किसान मजदूरों के सभी कर्जे माफ करने, किसानों के अनाजों की खरीद की गारंटी लागू करने पर भी जोर दिया गया। प्रदर्शन में क्षेत्र के मजदूर सभा के कार्यकर्ता जिला सचिव कैलाश सिंह, हरस्वरूप सिंह, प्रीतम सिंह, महेंद्र सिंह, मनोज कुमार, महिपाल सिंह, हरिओम सिंह, दयाराम, रविंद्र सिंह, रमेश सिंंह, जगदीश सिंंह, नत्थू सिंह, शकील अहमद आदि मौजूद थे।