बहजोई। डिप्टी कलक्टर के निरीक्षण में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता खराब मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देश के चलते बीएसए ने लापरवाही मानते हुए अध्यापकों पर बड़ी कार्रवाई की है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय बहजोई में शैक्षणिक गुणवत्ता में शिथिलता पाए जाने को लेकर मौजूद अध्यापक/अध्यापिकाओं की अस्थाई रूप से एक वेतन वृ़द्धि रोकी गई है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय बेहटा जयसिंह में मिड्डे-मील के तहत दूध का वितरण न किए जाने को लेकर तीन दिन में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता असंतोषजनक पाए जाने पर व अस्थाई रूप से एक वेतन वृद्धि रोकी गई है। उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी शिक्षा की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर अध्यापक/अध्यापिकाओं की अस्थाई रूप से एक वेतन वृद्धि रोकी गई है।
बीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर बंद मिलने पर अध्यापक/अध्यापिकाओं की अस्थाई रूप से एक वेतन वृद्धि करते हुए एक दिन का वेतन काटा गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय में शौचायल की स्थिति खराब पाए जाने व बाउंड्रीवाल नीची पाए जाने पर व्यवस्थाओं को सुधार कराने के निर्देश देते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।