बिलारी। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की मासिक बैठक आगामी 18 जुलाई की सुबह आठ बजे नगर में बस स्टैंड के निकट स्थित कैम्प कार्यालय पर होगी। संगठन के बिलारी ब्लॉकाध्यक्ष हाजी जमालुद्दीन के मुताबिक सातवें वेतन आयोग द्वारा बढ़ी पेंशन का एरियर का आधा धन खातों में आ चुका है। 80 वर्ष की आयु पार कर चुके पेंशनर शिक्षकों को अपना जन्म प्रमाण पत्र लाकर मुख्य कोषाधिकारी मुरादाबाद के नाम प्रार्थना पत्र देना है। बैठक में सेवानिवृत शिक्षकों की अन्य विभागीय समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान की रणनीति बनेगी।