फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 गांव के 3500 किसानों को तीन साल बाद भी नहीं मिला फसल का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
3500 किसानों को तीन साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा। तीन वर्ष पूर्व बेमौसम बारिश से नष्ट हुई गेहूं की फसल का मुआवजा तीन साल बाद भी 14 गांव के 3500 किसानों को नहीं मिल सका है। मामला उठाने पर डीएम ने तहसीलदार को मुआवजा वितरण के आदेश दिए है। वर्ष 2015 में क्षेत्र में हुई बेमौसम बारिश से किसानों की गेहूं और गन्ने की फसल नष्ट हो गई थी। लेकिन क्षेत्र के 14 गांव फजलपुर, मुस्ताबाद आदि के किसानों को अभी तक नष्ट हुई फसल का मुआवजा नहीं दिया गया हैं। किसान तहसील के चक्कर लगा रहे है। इन किसानों की मुआवजे की धनराशि तहसील के बैंक खाते में मौजूद है। लेकिन किसानों को मुआवजे की धनराशि नहीं दी जा रही हैं। भाजपा नेता कुंडेसरा निवासी प्रमोद कुमार सिंह ने इस मामले को डीएम के समक्ष उठाते हुए किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। जिस पर उन्होंने तहसीलदार को संबंधित किसानों को शीघ्र मुआवजा वितरित करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें