ठाकुरद्वारा/सुरजननगर। सुरजननगर डिलारी मार्ग पर मानसून की पहली बारिश ने गांव बंदेवाली मंडैया के पास क्षतिग्रस्त सड़क ने जलभराव हो जाने पर तालाब का रूप धारण कर लिया। इससे वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तीन दिन से हो रही बारिश से जगह जगह जलभराव हो रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुरजननगर डिलारी मार्ग पर गांव बंदेवाली मंडैया के पास सड़क पहले से ही काफी समय से क्षतिग्रस्त है। सड़क में गहरे गड्ढे बने है। मंगलवार की रात को हुई बारिश सें वहां पानी भर गया। जिससे सड़क ने तालाब का रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण की मांग उनके द्वारा कई बार अधिकारियों से की जा चुकी है।