बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बारी-बारी विभिन्न विभागों के अधिकारियों से योजनावार समीक्षा की। डीएम ने जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की काफी समय से अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ डा. अमिता सिंह से कार्रवाई किए जाने की बात कही। डीएम ने कहा कि पिछले काफी समय से अनुपस्थित चल रहे सभी चिकित्सकों को सूचीबद्ध करते हुए कार्रवाई करें।