फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वयूपी ग्रामीण बैंक का प्रथमा बैंक में विलय होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

वित्त मंत्रालय ने देशभर की 33 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का अलग - अलग बैंकों में विलय करने का फैसला किया है। इसमें उत्तर प्रदेश की तीन ग्रामीण बैंक भी शामिल हैं। इन्हीं में से सर्व यूपी ग्रामीण बैंक का विलय प्रथमा बैंक में होगा। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की उत्तर प्रदेश के 17 जनपदों शाखाएं हैं। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के विलय के बाद चार जिलों तक सिमटी प्रथमा बैंक को विस्तार मिलेगा। वित्त मंत्रालय ने इसके लिए 30 जून तक प्रथमा बैंक की प्रायोजक बैंक सिंडिकेट से एनओसी मांगी है।
विज्ञापन

प्रथमा बैंक के चेयरमैन रामा के. नायक ने बताया कि आरबीआई की ओर से विलय का सर्कुलर जारी कर दिया गया है। सर्वयूपी ग्रामीण बैंक का प्रथमा बैंक में विलय करने के निर्देश हैं। सरकार ने इस पर 30 जून तक एनओसी मांगी है। सिंडिकेट बैंक बोर्ड इस पर फैसला लेगा। अभी तक सर्वयूपी ग्रामीण बैंक का प्रयोजक बैंक पंजाब नेशनल बैंक है। पीएनबी में हुए बड़े घोटाले से भी इसको जोड़कर देखा जा रहा है। यूपी की दो अन्य ग्रामीण बैंकों का विलय होगा। इनमें इलाहाबाद यूपीजीबी और पूर्वांचल जीबी शामिल है। चेयरमैन का कहना है कि विलय से प्रथमा बैंक को विस्तार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें