भीषण गर्मी का कहर शुरू हो गया है। सोमवार को इस मौसम की सबसे ज्यादा गर्मी रही। तापमान 41.2 होने केसाथ ही तेज गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाकर रख दिया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मंगलवार व बुधवार को धूलभरी आंधी आने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने सोमवार से लू चलने का पूर्वानुमान पहले ही जारी कर दिया था, लेकिन लोगों को इतनी गर्मी की उम्मीद नहीं थी। दिन निकलते ही लोगों को पसीना-पसीना होना पड़ा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस होने के चलते लोग परेशान रहे। दिन चढ़ने केसाथ ही आसमान से आग जैसी गर्मी बरसने लगी। सबसे ज्यादा परेशानी दो एक बजे से शाम चार बजे तक झेलनी पड़ी। इस दौरान महानगर का तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसकेसाथ ही तेज गर्म हवाओं ने गर्मी को और ज्यादा बढ़ा दिया। लोगों को धूप में निकलने पर चक्कर आने और जी मिचलाने की शिकायत होने लगीं।
मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज सिंह ने बताया कि मंगलवार को भी तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। बुधवार व बृहस्पतिवार को दोपहर बाद हवा के कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इससे आंधी आने की पूर्वानुमान है।
उपाय व बचाव -
- सुबह को खाली पेट घर से न निकलें
- दिनभर समय-समय पर पर्याप्त पानी या तरल पदार्थ लेते रहें।
- दिन ढ़ककर ही बाहर निकलें, चेहरे को धूप के सीधे संपर्क में लाने से बचें
- शरीर को ढकने वाले मोटे कपड़े पहनकर घर से निकलें
- चक्कर आने या जी मिचलाने पर चिकित्सक से संपर्क करें
- खुले में बिकने वाले ख्रा पदार्थों का सेवन करने से बचें
- हल्का व पौष्टिक भोजन करें, तेज धूप में भागदौड़ से बचें
....