फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतों का आतंक जारी, बच्चों समेत 50 को किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कुत्तों के हमलों का आतंक जारी है। गुरुवार को भी जिला अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने बच्चों समेत 50 लोग पहुंचे थे। सभी को कुत्तों ने काट कर जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कुत्ते झुंड में लोगों पर हमला कर रहे हैं। कुत्तों के हमलों के अधिकांश मामले शाम और रात के हैं। शाम को अपने घरों से बाहर खेल रहे बच्चों पर कुत्ते हमला कर रहे हैं वहीं रात को भी लोेगों का पीछा कर नोंच रहे हैं। सिविल लाइंस स्थित ट्यूबवेल कालोनी में बुधवार देर शाम एक पागल कुत्ता घुस आया। कुत्ते ने जहां भी बच्चों को देखा वहां हमला कर जख्मी कर दिया। कुत्ते ने इस कालोनी के 6 बच्चों को हमला कर नोंच लिया। यहां रहने वाले राम किशोर ने बताया कि शाम को बच्चे अलग-अलग जगहों पर घरों से बाहर खेल रहे थे। इसमें सात साल से 14 साल तक के बच्चे थे। कुत्ते ने बच्चों पर हमला कर एक के बाद एक काटना करना शुरू कर दिया। बच्चों के हाथ, पैर, सीने में व शरीर के अन्य अंगों में खरोंचें और गहरे जख्म लगे हैं। डाक्टरों के अनुसार गर्मी के मौसम में कुत्ते आक्रामक हो जाते हैं। इस कारण वह काटने को दौड़ते हैं। ट्यूबवेल कालोनी में बच्चों को काटने के बाद कुत्ता नया गांव चला गया और यहां भी चार बच्चों को काट कर जख्मी कर दिया। लोग देर रात तक कुत्ते को खोजते रहे लेकिन कुत्ता नहीं मिला। दोनों क्षेत्रों के लोगों ने बताया कि उन्होंने उस कुत्ते को पहले कभी नहीं देखा। कुत्ता अचानक ही आया और बच्चों को काट कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें