फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में महिला की खोपड़ी मिली, डबल मर्डर के खुलासे की उम्मीद जगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के गांव चिमयावली के जंगल में सोत नदी के पास गड्ढे से पुलिस ने एक महिला की खोपड़ी बरामद की है। कपड़े और बाल भी मिले। 18 मार्च को पास में ही सिर कटी महिला और मासूम की निर्वस्त्र लाशें मिली थीं। इसलिए डबल मर्डर के खुलासे की उम्मीद जगी है। पुलिस का मानना है कि खोपड़ी उसी महिला की हो सकती है। पुलिस पोस्टमार्टम व डीएनए टेस्ट कराएगी। देर रात तक एएसपी और सीओ की मौजूदगी में मासूम के सिर की बरामदगी केे लिए आसपास खुदाई की जा रही थी।
विज्ञापन

गांव चिमयावली में गेहूं के खेत में एक महिला और मासूम की सिर कटी लाशें मिली थीं। दोनों निर्वस्त्र थे। इसलिए शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि के आदेश पर पुलिस की 18 टीमों ने छानबीन की थी। पर कोई सुराग नहीं मिल पाया था। इसके बाद पुलिस की टीम दिल्ली भी गई थी। रविवार को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगा। दोपहर लगभग चार बजे कुछ ग्रामीणों ने सोत नदी के गड्ढे में एक पिन्नी पड़ी देखी। पास जाकर देखा तो खोपड़ी सी दिखी। ग्राम प्रधान नूर अहमद की सूचना पर कोतवाली प्रभारी अनिल समानिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उस स्थान पर खुदाई कराई। पिन्नी गल चुकी थी। एक खोपड़ी और बाल मिले। गली हुई पिन्नी में एक चितकबरे रंग का शाल, कत्थई रंग की पजामी, काले रंग की कुर्ती मिली। हालांकि कपड़े भी गल चुके थे। चेहरा के एक तरफ एक कान में बाली थी। पास में ही एक शराब की बोतल का खाली डिब्बा भी मिला। आशंका जताई गई कि खोपड़ी महिला की है। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुदेश कुमार भी पहुंचे। अधिकारियों के निर्देश पर मासूम के सिर की तलाश के लिए पुलिस ने आसपास क्षेत्र में खुदाई शुरू करा दी। देर रात तक पुलिस सिर की तलाश में जुटी थी। अधिकारी भी मौके पर थे। डाग स्कवायड को बुलाकर भी जांच पड़ताल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें