फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: एआई से बदली भतीजे की आवाज, कारोबारी की पत्नी से ट्रांसफर करा लिए 20 हजार, ठगी का पता चला तो उड़े होश

Wed, 13 Mar 2024 03:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

साइबर ठगों ने कारोबारी की पत्नी को फोन कर बस हजार रुपये ठग लिए। उन्होंने एआई की मदद से कॉल कर उनके भतीजे की तरह आवाज निकालकर बात की। इसके बाद पैसे ट्रांसफर करवा लिए। 
विज्ञापन
साइबर ठगी का मामला दर्ज। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : साेशल मीड़िया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराधी ने (एआई) आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए आवाज बदलकर स्टील कारोबारी अरविंद अग्रवाल की पत्नी साधना अग्रवाल को कॉल की। ठग की आवाज हूबहू साधना के भतीजे जैसे लग रही थी। ठग ने उनसे 20 हजार रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा।

विज्ञापन


तब साधना और उनके पति ने अपने पोते से आरोपी के बताए खाते में 20 हजार रुपये ट्रांसफर करा दिए थे। कारोबारी अरविंद अग्रवाल ने बताया कि उनकी पत्नी साधना का भतीजा नोएडा में रहता है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे साधना के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई।

कॉल करने वाले ने साधना को बुआ बोला तो उन्हें लगा कि भतीजे की कॉल है। बातचीत करते हुए आरोपी ने कहा कि बुआ बीस हजार रुपये की जरूरत है। तब उन्होंने अपने पति से इस बारे में जानकारी दी और बीस हजार रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा।
विज्ञापन


अरविंद अग्रवाल ने अपने पोते लक्ष्य अग्रवाल से आरोपी के बताए खाते पर बीस हजार रुपये ट्रांसफर करा दिए। कुछ देर बाद आरोपी ने फिर कॉल की और तीस हजार रुपये मांगे। तब कारोबारी समझ गए कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। उन्होंने इस मामले की शिकायत साइबर हेल्प लाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें