फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्म कर्मी के खाते से उड़ाए बीस हजार रूपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला के जयंतीपुर में रहने वाले फर्म कर्मचारी के खाते से साइबर ठग ने बीस हजार रुपये निकाल लिए। साइबर ठग ने फर्म कर्मचारी को एटीएम बंद होने की जानकारी देकर फोन पर उसके एटीएम व खाते की जानकारी पूछ ली थी।
विज्ञापन

जयंतीपुर निवासी मोहम्मद जाकिर का एसबीआई की शाखा में खाता है। जाकिर फर्म में काम करता है। जाकिर ने मझोला थाने में दी तहरीर में बताया कि तीन दिन पहले उसके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया था। आरोपी ने उसे झांसा दिया कि उसका एटीएम कार्ड बंद हो गया है। अब वह एटीएम से पैसे नहीं निकाल पाएगा। आरोपी ने झांसा दिया है कि अगर वह एटीएम कार्ड चालू कराना चाहते हैं तो कुछ डिटेल बतानी होगी। इसके बाद ही एटीएम चालू हो पाएगा। इसके बाद जाकिर ने आरोपी को डिटेल बता दी। जिसके बाद उसके खाते से बीस हजार रुपये कट गए। मझोला थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर सेल से मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें