फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने में जन सुविधा केंद्र संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले जन सुविधा केंद्र संचालक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोप को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पासपोर्ट कार्यालय बरेली से दो जन्म प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए नगर निगम में भेजे गए। थे। दोनों प्रमाण पत्र चार मई 2022 को जारी किए गए थे। हैं। जांच में दोनों प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए थे। प्रमाण पत्रों पर जन्म मृत्यु रजिस्ट्रार एवं वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. संजीव बेलवाल के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। डा. संजीव बेेलवाल ने कोतवाली में 29 जुलाई 2022 को अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में कटघर के सैफपुर निवासी सोनू उर्फ सौरभ को नाम सामने आया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह लाइन पार में जन सुविधा केंद्र चलाता है। वह ऑनलाइन जन्म प्रमाणपत्र निकाल लेता था। इसके बाद उसकी नंबर के प्रमाण पत्र पर किसी दूसरे का नाम व पता लिख देता था। पुलिस ने आरोपी सोनू उर्फ सौरभ को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें