फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर निर्यातक से बीस लाख की लूट

Wed, 23 Sep 2015 07:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर मुरादाबाद के एक निर्यातक से इंडिगो सवार पांच बदमाशों ने दुस्साहसिक अंदाज में कैश और ज्वैलरी समेत करीब बीस लाख रुपये का माल लूट लिया। यह सनसनीखेज वारदात अमरोहा जिले की सीमा में डिडौली कोतवाली क्षेत्र में डिडौली और जोया के बीच हुई।
विज्ञापन



वारदात के वक्त निर्यातक अपने परिवार के साथ साली की सगाई के प्रोग्राम से अमरोहा से मुरादाबाद लौट रहे थे। हाईवे पर ओवरटेक करके बदमाशों ने निर्यातक की कार रोकी और मासूम बच्चों की कनपटी पर तमंचे सटाकर कैश और ज्वैलरी लूट ली। बच्चों को गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाशों ने निर्यातक की पत्नी और उनकी बुआ से जेवर उतरवा लिए। घटना के बाद पुलिस ने लुटेरों की तलाश करने के बजाए घंटों मामले को दफन करने की कवायद में गुजार दिए।


कटघर थाना क्षेत्र में ईदगाह के सामने स्थित आदर्श नगर निवासी ट्रांसपोर्टर अरुण कोहली पुत्र स्व. सादी कोहली ने बताया कि मंगलवार को अमरोहा में उनकी भतीजी की सगाई थी। अमरोहा के मोहल्ला काला कुआं में सगाई के प्रोग्राम के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे पूरा परिवार वापस मुरादाबाद लौट आया। लेकिन अरुण कोहली के बड़े भाई अनिल कोहली की बेटी निशू कपूर और दामाद तरुण कपूर व अन्य कुछ परिजन वहीं रुक गए। आदर्श नगर निवासी तरुण कपूर की मैदा मिल है और वह एक्सपोर्ट का काम भी करते हैं।
विज्ञापन



रात को करीब ग्यारह बजे सगाई का प्रोग्राम खत्म होने के बाद निर्यातक तरुण कपूर अपनी पत्नी निशु कपूर, दो बेटों लव (8) व कुश (3) और अपनी पत्नी की बुआ परवेश आनंद के साथ स्विफ्ट कार से अमरोहा से मुरादाबाद लौट रहे थे। अनिल कोहली के मुताबिक जोया से डिडौली के बीच में एक इंडिगो कार ने उनके दामाद की कार को ओवरटेक करके रोका और उससे उतरे पांच बदमाशों ने बच्चों की कनपटी पर तमंचे सटा दिए।


सरपट दौड़ते हाईवे पर बदमाशों ने बच्चों को गोली मारने की धमकी देते हुए निशु कपूर, परवेश आनंद और निर्यातक से अंगूठी, चेन आदि जेवर उतरवा लिए। ट्रांसपोर्टर अरुण कोहली ने बताया कि इसी कार में सगाई के बाद गोद भराई की रस्म का जेवर और कैश भी था, जिसे बदमाश लूट ले गए। वारदात के बाद बदमाशों ने निर्यातक को धमकी दी कि वह कार लेकर उनके पीछे ही हैं यदि कार कहीं रोकी या पुलिस को खबर की तो गोली मार देंगे। लिहाजा निर्यातक व उनके परिवार ने पाकबड़ुा पहुंचने तक अपने परिजनों को भी कॉल नहीं की। देर रात निर्यातक और उनका परिवार डिडौली थाने पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें