फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती में दूसरे दिन भी पकड़े गए दो रेसर

Tue, 10 May 2016 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
विज्ञापन
तेईस बटालियन पीएसी के मैदान पर चल रही यूपी पुलिस की शारीरिक दक्षता परीक्षा में सोमवार को दो रेसर कैंडिडेट की जगह दौड़ते रंगे हाथ पकड़े गए। दोनों मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। इनमें से एक अपने भाई की जगह दौड़ रहा था जबकि दूसरे को दौड़ने की एवज में रकम मिलने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के मेंबर डिप्टी एसपी आरपी सिंह ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है, दोनों रेसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले रविवार को भी पुलिस भर्ती में दो रेसर अभ्यर्थियों के स्थान पर दौड़ लगाते पकड़े गए थे।

अभ्यर्थी के स्थान पर रेस में शामिल होने के लिए रेसर्स ने आई कार्ड के साथ छेड़छाड़ की थी। आईकार्ड पर दर्ज नाम तो वही रहने दिया लेकिन फोटो हटाकर अपनी चिपका ली। लेकिन जांच में ये दोनों ही पकड़े गए। भर्ती प्रक्रिया के दौरान शक होने पर जब अधिकारियों ने अभ्यर्थी वीरचंद राठी का आई कार्ड चेक किया तो उस पर चस्पा फोटो रिकार्ड में मौजूद फोटो से मेल नहीं खाया।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में टूटे युवक ने बताया कि उसका नाम वीरचंद राठी नहीं बल्कि कुलदीप राठी है और वह वीरचंद्र का सगा भाई है। शरीरिक दक्षता परीक्षा बोर्ड के सदस्य डिप्टी एसपी आरपी सिंह ने कुलदीप सिंह राठी पुत्र भोपाल सिंह निवासी इटावा बुढ़ाना मुजफ्फरनगर को सिविल लाइंस पुलिस के सुपुर्द कर दिया और वीरचंद्र व कुलदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
इसी तरह सोमवार को चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में अमित कुमार पुत्र चमन सिंह निवासी छातेला टितावी मुजफ्फर नगर के स्थान पर सुमित पुत्र पवन सिंह निवासी कोकड़ा शाहपुर मुजफ्फरनगर दौड़ता पकड़ा गया। इन दोनों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें