फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम का दावा ट्रंचिंग ग्राउंड पर ई कचरा की राख निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एनजीटी की सख्ती के बाद रामगंगा के किनारे ई-कचरा की खतरनाक राख को निस्तारित तकरीबन कर लिया गया है। शुक्रवार को नगर आयुक्त संजय चौहान ने ट्रंचिंग ग्राउंड का मुआयना करके स्थिति का जायजा लेकर जरूरी निर्देश जारी किए। अब नगर निगम अपनी रिपोर्ट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सौंपेगा। इस मामले में एनजीटी कोर्ट में सुनवाई भी होनी है।
बीते साल ई-कचरा जलाने के बाद उसकी राख को रामगंगा के किनारे डाल दी गई थी। इस राख से भूजल, रामगंगा और हवा में जहरीले रसायन घुल रहे थे। एनजीटी ने इस खतरनाक डस्ट को सुरक्षित निस्तारण कराने के आदेश जारी किए थे। सख्ती के बाद अफसरों ने ई डस्ट को तत्काल उठाकर नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड भंडारित करवाने की व्यवस्था की थी। नगर निगम ने मानकों के अनुसार पॉलिथीन डलवाकर डस्ट डलवाना शुरू किया था। पर्यावरण से जुड़े मामले में एनजीटी ने छह महीने का समय देकर नगर निगम, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को राख निस्तारित कराने के लिए कहा था। शुक्रवार को नगर आयुक्त संजय चौहान ने ट्रंचिंग ग्राउंड का मुआयना किया। दरअसल, राख को हटवाने का खर्च निगम को भी उठाना था। निगम के मुताबिक ई-कचरा की डस्ट को निस्तारित करने का काम पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
डलावघर के बाहर कूड़ा देख नगर आयुक्त नाराज
मुरादाबाद। रामपुर रोड पर वेस्ट टु एनर्जी प्लांट लगाया जा रहा है। शुक्रवार को नगर आयुक्त ने यहां बने डलावघर का भी मुआयना किया। अव्यवस्थाओं से नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कर्मचारियों से पूछा कि कूड़ा डलावघर के बाहर क्यों आ रहा है। दरअसल यहां समतलीकरण का काम चल रहा है। उन्होंने काम में तेजी लाने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें