मझोला थानाक्षेत्र के टीपी नगर में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से घायल हुए जल कर निगम के आपरेटर देवेंद्र सागर की मौत हो गई। देवेंद्र का इलाज साईं अस्पताल में चल रहा था। आपरेटर की मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
मझोला के सिरकोई भूड़ निवासी देवेंद्र जल कर निगम में कार्यरत थे। नौ जनवरी को वह पत्नी नीतू सागर के मायके से घर लौट रहे थे। टीपी नगर के पास इनकी बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पीआरवी के सिपाहियों ने देवेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। सूचना मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए थे। हालत गंभीर होने पर देवेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देवेंद्र के भाई गोपाल कृष्णा सागर ने बताया कि साईं अस्पताल में मंगलवार रात इलाज के दौरान देवेंद्र की मौत हो गई। देवेंद्र के परिवार में पत्नी नीतू और दो बेटे हैं।