फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा, शरीफनगर और सुरजननगर में गणेश महोत्सव पर भव्य झांकियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा/सुरजननगर। नगर व आसपास के क्षेत्रों में गणेश महोत्सव का लेकर अनेकों कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। देवी-देवताओं की सुंदर-सुंदर झांकियां सजाई जा रही है। शनिवार को ठाकुरद्वारा, शरीफ नगर और सुरजननगर में गणेश महोत्सव पर भव्य झांकियां निकाली गई। बड़ी संख्या में लोगों ने महोत्सव में पहुंचकर पूजा अर्चना कर अपने और अपने परिवार की खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए श्रीगणेश भगवान की प्रार्थना की।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा नगर में खाकेश्वर मंदिर पर चल रहे गणेश महोत्सव में कलाकारों ने सुंदर भजन प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विभिन्न झांकियां भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन मंदिर के प्रबंधक अनुज कुमार शर्मा ने किया। उधर शरीफ नगर में प्राचीन शिव मंदिर पर चल रहे गणेश महोत्सव में गणपति बप्पा, राधा-कृष्ण, कृष्ण सुदामा, मां काली की भव्य झांकियां प्रस्तुत की गई। देर रात तक भक्तों ने भजन कीर्तन कर धर्म लाभ उठाया। बढ़ापुर के भाजपा विधायक कुंवर सुशांत सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के ब्लाक प्रभारी कपिल चौहान, जयकुमार, नीरज गहलौत, विकास कुमार, चंद्रबोस गहलौत आदि उपस्थित थे। उधर सुरजननगर में पीपल देवता पर चल रहे गणेश महोत्सव के कार्यक्रम का शुभांरभ भाजपा विधायक कुंवर सुशांत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में गणेश दरबार में भगवान शंकर आदि की झांकी दिखाई गई। इस अवसर पर नवीन कुमार शर्मा, शीतल शर्मा, अमित कुमार, पंडित टेकचंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें