फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर में दूसरा एसटीपी बनने का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जल निगम ने कांठ रोड पर महानगर का दूसरा एसटीपी बनाने की तैयारी कर ली है। 101 करोड़ से तैयार होने वाली सीवरेज प्लान की दूसरी योजना को अंतिम रूप दे दिया गया।
रामगंगा स्वच्छता के दूसरे चरण की योजना जल निगम ने तैयार कर ली है। महानगर को चार जोन में बांटकर सीवर डाला जा रहा है। पहले चरण का सीवर प्लान पूरा हो चुका है। अब दूसरे चरण के काम की शुरूआत की जानी है। जल निगम की योजना का प्रस्तुतिकरण दिल्ली में गंगा स्वच्छता मिशन के अधिकारियों के सामने हो चुका है। वहां से स्वीकृति मिलने के साथ ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण की योजना के लिए एसटीपी बनाया जाना है। इसके लिए दो हेक्टेयर जमीन की जरूरत थी। नगर निगम ने पिछले दिनों जमीन देने की स्वीकृति प्रदान कर दी थी। जल निगम के चीफ इंजीनियर राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि कांठ रोड पर नगर निगम ने एसटीपी बनाने के लिए दो हेक्टेयर जमीन उपलब्ध करा दी है। दूसरे चरण के सीवर प्लान पर 101 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस एसटीपी में रोजाना 25 एमएलडी पानी साफ किया जाएगा। नालों को जोड़ने के लिए पांच किमी की कनेक्टिंग सीवर लाइन डाली जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें