फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग से पौधारोपण की तैयारियों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुख्य सचिव डा. अनूप चंद्र पांडेय ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पौधरोपण अभियान के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश में 15 अगस्त को नौ करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए उन्हाेंने कहा कि प्रभारी मंत्री यदि उपस्थित नहीं हैं तो शासन द्वारा नामित किए गए जिलों के नोडल अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्य सचिव ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत दो अक्तूबर तक ओडीएफ घोषित किए जाने वाले जनपदों से फीडबैक लिया। उन्हाेंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए जन अभियान चलाया जाए। बनवाए जा रहे शौचालयों की गुणवत्ता का खास तौर पर ख्याल रखा जाए। किसी भी तरह का फर्जी आंकड़ा प्रस्तुत करने पर मुख्य सचिव ने संबंधित अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्हाेंने कहा कि इस तरह के मामलों में पूरी जिम्मेदारी संबंधित जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की होगी। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि डीएम व सीडीओ समय - समय पर स्थलीय निरीक्षण करके गुणवत्ता को भी परखते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें