ट्रेनों के देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। सोमवार को चार ट्रेनें भी करीब ढाई से तीन घंटे की देरी से पहुंची है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
रेलवे स्टेशन पर सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन सवा तीन घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यह ट्रेन मोतिहारी से आनंद विहार की ओर जा रही थी, जिस वजह से दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। जन साधारण एक्सप्रेस ट्रेन भी करीब तीन घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची। दरभंगा से अमृतसर की ओर जाने वाली इस ट्रेन के देरी से आने पर अमृतसर जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। अमृतसर से सहरसा जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन भी ढाई घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। इसके अलावा कोलकाता से जम्मू तवी की ओर जाने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन भी देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची।