ठाकुरद्वारा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को कार्यक्त्रस्म का आयोजन कर हिंदू समाज से संगठित होकर देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने का आहवान किया। नगर के एसडीएच इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्त्रस्म में मुख्य वक्ता संघ के विभाग प्रचारक नागेंद्र जी ने कहा कि संघ की स्थापना का उददेश्य हिंदू समाज को संगठित कर राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज जाति और भेदभाव की दीवारों को तोड़कर एकजुट होकर देश और समाज की सेवा करने का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि कुछ शक्तियां हिंदू समाज को बांटकर देश को तोड़ना चाहती है। इन शक्तियों से हिंदू समाज को सावधान रहने की जरूरत है। बाद में संघ की प्रार्थना के बाद कार्यक्त्रस्म संपन्न हुआ। कार्यक्त्रस्म में जिला संघ चालक जयपाल सिंह, नगर संघ चालक रवि प्रकाश अग्रवाल, मयंक सिंघल, राजपाल सिंह चौहान, शिवेंद्र गुप्ता, बृजेश कुमार, अनिरूद्ध कुमार चौहान, पंकज गुप्ता, अजय प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।