फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेजों में शुरू हुए परास्नातक के प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से परास्नातक में अभी पंजीकरण कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही कालेजों में अब प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। हिंदू कालेज में सोमवार को पहले दिन विद्यार्थियों के इंतजार में ही दिन बीता। प्राचार्य के अनुसार चार विषयों में सीटों से कम पंजीकरण हैं। वहीं, केजीके कालेज में प्रक्रिया शुरू करने के लिए विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देश का इंतजार किया जा रहा है।
विश्वविद्यालय ने एमएससी के विद्यार्थियों की काउंसलिंग करने के बाद सूची कालेजों को भेज दी है। सोमवार को हिंदू कालेज में दोपहर तक सभी समितियों को संबंधित विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध करा दी गई। कालेज में सुबह दस बजे से दो बजे तक प्रवेश किए जाएंगे।
विज्ञापन


पहली सूची के प्रवेश 13 तक
कालेज में पहली मेरिट सूची के प्रवेश 13 जुलाई तक होंगे। इसके बाद दूसरी मेरिट जारी कर 14 से 16 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। शिक्षकों के मुताबिक यही सीट रिक्त रहती हैं तब ही 17 जुलाई को पुन: पंजीकरण के लिए वेबसाइट खोली जाएगी।

सीट बराबर नहीं पंजीकरण
परास्नातक संस्कृत, हिंदी, मनोविज्ञान, रक्षा अध्ययन विभाग में पंजीकरण से ज्यादा सीट हैं, जबकि भूगोल, अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र में ही ज्यादा सीट होने की वजह से मेरिट बनाई गई है।

गोकुलदास में 25 प्रवेश
गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कालेज की प्राचार्य डॉ. अंजना दास ने बताया कि परास्नातक में अब तक 25 प्रवेश हो चुके हैं। अंग्रेजी विभाग में सीट से अधिक पंजीकरण होने के कारण मेरिट तैयार करवाई जा रही है। एक-दो दिन में जारी कर प्रवेश शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


विवि के निर्देश का इंतजार
केजीके कालेज के प्रवेश समन्वयक डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अभी परास्नातक के पंजीकरण चल रहे हैं। 17 जुलाई इसकी आखिरी तारीख है। पंजीकरण के बीच में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय अधिकारियों से बात की जाएगी। वह जो भी निर्देश देंगे, उसकी के अनुरूप कार्य शुरू किया जाएगा।


वर्जन...
स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष के अलावा स्नातक प्रथम और अंतिम प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी समितियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
डॉ. आरके बंसल, प्राचार्य, हिंदू कालेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें