फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलारी नगर में महापुरूषों के नाम से बनेंगे 16 गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। बीते वर्ष 2016 में तत्कालीन पालिका बोर्ड द्वारा नगर में महापुरुषों के नाम से 16 गेट बनाए जाने संबंधी प्रस्ताव पर अब शीघ्र अमल होने की उम्मीद है। पालिकाध्यक्ष के प्रयासों से प्रदेश शासन ने गेट निर्माण में खर्च होने वाली धनराशि के उपभोग की समय सीमा बढ़ा दी है।
विज्ञापन

याद रहे कि वर्ष 2016 में हुई नगरपालिका बोर्ड की एक हंगामी बैठक में इस आशय का प्रस्ताव पारित किया गया था कि बिलारी नगर के विभिन्न मोहल्लों में नगर में प्रवेश करने वाली सड़कों पर महापुरुषों के नाम से 16 प्रवेश द्वार बनवाए जाएंगे। उस समय नगरपालिका में प्रशासक तैनात थे। बाद में पालिका अध्यक्ष की अपने पद पर बहाली होने के बाद गेटों के निर्माण का मुद्दा लटक गया और टेंडर प्रक्रिया जारी नहीं हो पाई। शनिवार को हुई पालिका बोर्ड की बैठक में पालिकाध्यक्ष पति चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि नगर में 16 गेटों के निर्माण के लिए प्रदेश शासन ने एक करोड़ 72 लाख रूपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें