फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाटक खराब होने से रुकी ट्रेनें, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद और मछरिया के बीच मंगलवार सुबह गेट संख्या वन- एबी खराब हो गया। खराबी के कारण फाटक बंद नहीं हुआ तो गेट मैन ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अप और डाउन लाइन की ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। मछरिया स्टेशन से टीम मौके पर पहुंची और फाटक की मरम्मत की गई। इस दौरान आनंद विहार से सहरसा के बीच चलने वाली जन साधारण एक्सप्रेस व अमृतसर से हावड़ा के बीच चलने वाली एक्सप्रेस समेत पांच गाड़ियां जहां तहां रोक दी गई थी। फाटक ठीक होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन


सीतापुर के पास पटरी टूटी, बचा हादसा
मुरादाबाद। सीतापुर कैंट के पास मंगलवार सुबह रेल पटरी चटक की गई। गेटमैन ने साढ़े छह बजे इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की गई। सुबह छह बजकर 55 मिनट पर ट्रैक ठीक हो पाया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें