फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद आगरा हाईवे पर हनुमान मूर्ति के पास मंगलवार रात नौ बजे बुलेट सवार बिना हेलमेट पहने तीन दोस्तों को कंटेनर ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। उनका तीसरा साथी और एक राहगीर घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से एक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कंटेनर छोड़कर चालक और परिचालक भाग गए हैं।
विज्ञापन

अंबेडकर नगर में फैक्ट्री कर्मचारी शिवम (24) परिवार के साथ रहता था। छह माह पहले ही उसकी शादी हुई मैनाठेर के नूरपुर निवासी शैंकी से हुई थी। शिवम कालोनी में रहने वाले अपने दोस्त फैक्ट्री कर्मी अरुण (22) के साथ मंगलवार रात को अरुण के चचेरे भाई अंकित को लेने के लिए बुलेट से हनुमान मूर्ति गया था। वहां से शिवम, अरुण और अंकित बुलेट पर बैठकर वापस घर आ रहे थे। मुरादाबाद-आगरा हाईवे मार्ग पर हनुमान मूर्ति से तीन सौ मीटर दूर सामने से आ रहे एक कंटेनर ने सड़क पर गड्ढे से बचने के लिए अचानक कट लिया तो बुलेट सवार तीनों युवक उसकी चपेट में आ गए। कंटेनर 50 मीटर तक बुलेट सवारों को घसीटता हुआ आगे ले गया और नाले में जा गिरा। इस दौरान राहगीर जसवंत निवासी देहरी भी कंटेनर की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक सवार शिवम की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना राहगीरों ने कंट्रोल रूम में दी। कटघर और गलशहीद की पुलिस पहुंची। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर डॉक्टरों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया। जसवंत को उपचार के लिए कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल भेज दिया। अंकित को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। अरुण और शिवम के शव को मोर्चरी भेजा गया, उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। शिवम की पत्नी शैंकी सहित दोनों के परिवार के लोग मोर्चरी पहुंचे। उनका रो रोकर बुरा हाल है। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि कंटेनर और बाइक को कब्जे में लिया गया है। कंटेनर चालक और परिचालक भाग गए हैं। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें