फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रा बैक के डाटा पर उलझे निर्यातक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

निर्यातकों की आपसी जंग में करोड़ों रुपये का ड्रा बैक फंस सकता है। वित्त मंत्रालय की ड्रा बैक कमेटी को इसी महीने ड्रा बैक के डाटा भेजे जाने हैं। ताकि निर्यातकों को ड्रा बैक का भुगतान हो सके। लेकिन यदि डाटा समय से नहीं पहुंचा तो ड्रा बैक का फंसना तय है। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के चुनाव को लेकर निर्यातक दोफाड़ हैं। दोनों पक्ष ड्रा बैक के पचड़े में नहीं पड़ना चाहते।
विज्ञापन

मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के निर्वतमान सचिव सतपाल पिछले कई सालों से सभी निर्यातकों का ड्रा बैक डाटा तैयार करके ड्रा बैक कमेटी और मंत्रालय को भेजते रहे हैं। उनका कहना है कि यदि कुछ लोगों को लगता है कि मैंने 40 साल से ट्रेड पर कब्जा जमा रखा है तो वह आगे आकर जिम्मेदारी संभाल लें। सतपाल ने कहा कि वह ड्रा बैक का डाटा अब तैयार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर दावे किए हैं अब उन्हें ही यह जिम्मेदारी भी संभालनी चाहिए। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नवेद उर रहमान का कहना है कि ड्रा बैक का डाटा हमेशा से सचिव भेजते रहे हैं। इस समय कोई कमेटी नहीं है। इसलिए इसके लिए निवर्तमान सचिव को मनाया जाएगा। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अमित अग्रवाल का कहना है कि पिछले कई सालों से ड्रा बैक का डाटा सतपाल तैयार करते रहे हैं। यदि वह नहीं कर रहे हैं तो उनसे बात की जाएगी। कोई विकल्प नहीं होगा तो लघु उद्योग भारती खुद ड्रा बैक डाटा तैयार कराएगी। जल्द एसोसिएशन का चुनाव होने वाला है। जिसमें नवेद उर रहमान और सतपाल आमने - सामने खड़े हैं। नवेद पक्ष को लघु उद्योग भारती भी समर्थन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें