फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अधूरे नाले को पूरा करने के लिए 19 करोड़ और मिले

Fri, 17 Oct 2025 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर की जल निकासी के लिए बान नदी तक बनने वाले अधूरे पड़े नाले को पूरा करने के लिए अब 19 करोड़ रुपये और स्वीकृत हुए हैं। नाले के निर्माण पर अभी तक 34 करोड़ रुपये खर्च हो चुके है। नाला बनने से शहर के लोगों को जलभराव से निजात मिलेगी। सीएनडीएस नाले का निर्माण कर रहा है। धनराशि स्वीकृत होने पर नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन ने सरकार और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त जताया है।
विज्ञापन


अमरोहा शहर की सड़कें चंद मिनट की बारिश में ताल तलैया का रूप धारण कर लेती हैं। शहर के आसपास कोई तालाब नहीं होने पर जलनिकासी नहीं हो पाती। घरों तक में पानी घुस जाता है। बीते सपा शासन काल में जलनिकासी से निजात दिलाने के लिए कांठ रोड स्थित 4.5 किमी बान नदी नाले बनवाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। तत्कालीन कैबिनेट मंत्री व मौजूदा विधायक महबूब अली के प्रयासों से प्रस्ताव मंजूर होने पर नाला निर्माण के लिए 24 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त हुई।
सीएनडीएस ने नाला निर्माण शुरू कराया लेकिन वह पूरा नहीं हो सका। इसके बाद भाजपा सरकार आई तो शशि जैन शहर की चेयरमैन चुनी गईं। उन्होंने अधूरे पड़े नाले के निर्माण के लिए तत्कालीन डीएम के माध्यम से शासन से धनराशि की मांग की। इसमें दो किस्तों में सीएनडीएस को छह करोड़ रुपये की धनराशि जारी हुई लेकिन वह भी कम पड़ गई। करीब 1400 मीटर नाले का निर्माण में अधर में रहा गया। पालिकाध्यक्ष शशि जैन ने नगर विकास मंत्री, विशेष सचिव नगर विकास से धनराखि स्वीकृत कराने की मांग की थी। सोमवार को पालिका अध्यक्ष शशि जैन ने नाला निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपये स्वीकृत होने के संबंध में पत्रकार वार्ता कर नाले का निर्माण जल्द पूरा कराने की बात कहा।
विज्ञापन


तालाब के ओवरफ्लो होने से बर्बाद हो गईं सैकड़ों बीघा फसलें
पालिकाध्यक्ष शशि जैन ने बताया कि नाला निर्माण से शहर का एक बड़ा भाग मोहल्ला अफगानान, कटकुई, नियाजयान, शिवद्वारा, अहमदनगर, तकिया हुसैन शाह, चौक, कुरैशी आदि के निवासीयों की समस्या का समाधान हो जाएगा। भाजपा सरकार से पहले की सरकारों की असफल प्लानिंग के कारण मोहल्ला गुजरी, काली पगडी, मछरटटा, बसावनगंज, मंडीचौब, बड़ादरबार, गश्तियान का पानी कुशक तालाब में जाता था। वह कुशक तालाब से राम तालाब में जाने लगा और राम तालाब के ओवरफ्लो होने से आसपास के क्षेत्र में स्थित पुराना अन्त्येष्ठि स्थल, कटकुई अफगानान के लोगों के खानदानी कब्रिस्तान और बागों में पानी भर गया है।
सैकड़ों बीघा कृषि योग्य भूमि बर्बाद हो गईं। लोगों की समस्या का समाधान कराने के लिए कांठ रोड पर एक नाला जो अधूरा पड़ा था। उसे पूरा कराने के लिए एक बड़ी धनराशि की आवश्यकता थी। इस मांग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ मिलकर समाधान कराने की मांग की गई। नगर पालिका द्वारा 30 नवंबर 2018, 21 मार्च 2025 व 23 जून-2025 की शासन को पत्र प्रेषित किए। जिसका संज्ञान लेकर बृहस्पतिवार को सरकार से कांठ रोड के अधूरे नाले के निर्माण के लिए 19 करोड़ की धनराशी स्वीकृत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें