फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी फैलाने पर आठ लोगों से 18200 रुपये शमन शुल्क वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह की अगुवाई में चलाए गए स्वच्छता अभियान के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर गंदगी मिलने पर आठ लोगों से 18200 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले चार सफाई कर्मचारियों का वेतन काटा गया। सफाई नायक पवन को भी कार्य में लापरवाही मिलने पर चेतावनी दी गई। चार ट्रॉली मलवा, सी एंड डी वेस्ट जब्त किया गया।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह ने बताया कि त्योहारों एवं एयर क्वालिटी कंट्रोल के लिए सोमवार को लाइनपार क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें कपूर कंपनी से प्रकाश नगर चौराहा तक और कांठ रोड पर पीएसी तिराहे से साईं मंदिर रोड तक, डिवाइडरों, रोड साइड और नालों की क्लोटिंग आदि की सफाई की गई। अभियान के दौरान हरी इलेक्ट्रानिक्स, चंदी प्रसाद एंड संस, चौधरी कांसट्रक्शन प्रतिष्ठान के निकट गंदगी फैली मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान के संचालकों से क्रमश: 2000, 5000 और 2300 रुपये, रामपाल सिंह से 5100 रुपये, संजीत कुमार से 2100 रुपये, सुभाष से 1000 रुपये, अमित कुमार से 500 और दिनेश कुमार से 200 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें