फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट देख झूमे छात्र - छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आईसीएससी बोर्ड के 10 वीं और 12 वीं के नतीजे मंगलवार को आ गए। रिजल्ट आते ही छात्र - छात्राओं के चेहरे चमक उठे। शहर में आईसीएससी बोर्ड से संबद्ध सात स्कूलों में रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स इकट्ठा हुए। अच्छे पाने वाले स्टूडेंट्स ने जश्न मनाया। आईसीएसी 12 वीं में स्प्रिंग फील्ड की स्वाति तोमर ने साइंस ग्रुप में 97.75 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। रिजल्ट आने के बाद स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। सफल परीक्षार्थियों ने करियर को लेकर अपनी - अपनी प्राथमिकताएं गिनाई हैं। कोई इंजीनियर बनना चाहता है तो किसी का सपना सिविल सर्विसेज के जरिए समाज की सेवा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें