फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए संदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के द्वि वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव में मुरादाबाद के संदीप बडोला लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। संदीप बडोला मुरादाबाद जिला अस्पताल में तैनात हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन का अधिवेशन 16 और 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित हुआ। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए संदीप बडोला समेत तीन प्रत्याशी थे। संदीप बडोला लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पटेल, महामंत्री श्रवण सचान, संगठन मंत्री आरएस राणा, संयुक्त मंत्री देवेंद्र सिंह कटारा, कोषाध्यक्ष रजत यादव और ऑडिटर दीपक यादव निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला ने कहा कि प्रदेश के फार्मासिस्टों की वेतन विसंगति दूर कराने, उपकेंद्रों में फार्मासिस्टों के पद सृजित कराने, पुरानी पेंशन बहाली और पदों का मानक बढ़वाने के प्रयास तेजी से किए जाएंगे। एसोसिएशन के चुनाव में मंडल मंत्री हेमंत चौधरी, जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह, जिलामंत्री शिशु पाल सिंह समेत दर्जनों फार्मासिस्ट शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें