फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद खुली ओपीडी में लगी मरीजों की लंबी कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस स्थित जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की लंबी कतार देखी गई। दरअसल, शनिवार को 12 बजे ओपीडी बंद होने के बाद रविवार को मरीजों को छुट्टी के चलते इलाज नहीं मिल सका था। सोमवार को ओपीडी खुलने के बाद मरीजों की लंबी कतार ओपीडी के बाहर लगी रही। बदलते मौसम की वजह से ज्यादा लोगों को वायरल फीवर की शिकायत थी। साथ ही, कोल्ड की दिक्कत भी लोग महसूस कर रहे थे। मरीजों का चेकअप करने के बाद उन्हें दवायें मुहैया कराई गई। महिला अस्पताल में भी ऐसी ही स्थिति देखी गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल स्टाफ के मुताबिक सामान्य दिनों में बारह से पंद्रह सौ के बीच में मरीज इलाज के लिए आते हैं। सोमवार को करीब ढाई हजार मरीजों का दबाव ओपीडी पर था। खासकर फिजीशियन डॉक्टरों के चेंबर के बाहर सबसे लंबी लाइनें लगी रही।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें